दूधिया के साथ मारपीट कर नकदी लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के बडार सिबारा निवासी दुधिया दुरबीन पुत्र मेहरबान सिंह के साथ मारपीट कर तमंचा दिखाकर नकदी लूट ली| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
दूरबीन सिंह ने बताया कि दूध के रूपये देने 45000 हजार रूपये लेकर जा रहा था| जब वह भूंड के नगला और जलालपुर के बीच कच्ची सड़क से होकर गुजरा तो वंहा उदयवीर पुत्र सोरनसिंह, सनोज, उपेन्द्र, विनोद व रिंकू पुत्र उदयवीर आदि लोग खड़े थे| आरोपी देखकर गाली-गलौज करने लगे और तमंचा तान दिया| आररोप है कि उसके रूपये लूट लिये और उसकी हाथ की उंगली भी तोड़ दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुराने विवाद के चलते मारपीट हुई है| लूट नही हुई जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|