ढाई सौ साल पुरानें निष्प्रयोज्य भवन को ध्वस्त करनें पंहुचा बुलडोजर, नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग ढाई सौ साल पुरानें भवन को ध्वस्त करनें के आदेश जिला प्रशासन से जारी हो गये हैं| निष्प्रयोज्य भवन को ध्वस्त करनें पंहुचे बुलडोजर को देखकर किरायेदारों में हड़कम्प मच गया| फिलहाल दीपाली का त्योहार होनें के चलते लगभग 6 दिन समय दे दिया गया है|



शहर के कोठा पर्चा निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र पूरन चन्द्र की किराना बाजार में लगभग ढाई सौ साल पुराना भवन जर्जर भवन है| जिसमे आधा दर्जन किरायेदार भी दुकानें लिए हुए हैं| भवन जर्जर होनें की सूचना उन्होंने की उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत की थी | नगर मजिस्ट्रेट नें जाँच में पाया कि भवन निष्प्रयोज्य है| लिहाजा उन्होंने उसके ध्वस्तीकरण के आदेश दे दिये| बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, ईओ रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार चौबे जेसीबी लेकर मौके पर आ गये| जेसीबी देखकर दशकों से किरायेदार दुकानदारों में हड़कंप मच गया| दुकानदार अवनीश कुमार, ओमप्रकाश, हिमांशु आदि नें कहा कि दीपावली के बाद ध्वस्ती करण की कार्यवाही की जाये| लिहाजा उनकी अधिकारीयों से नोकझोंक भी हुई | जिसके बाद उन्हें 12 नवंबर तक का समय दे दिया गया | जिस दिन दीवाली है| 13 को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी |
नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र नें जेएनआई को बताया कि दीवाली के लिए चार दिन का समय दिया गया है| निर्धारित समय पूर्ण होनें पर ध्वस्तीकरण कर दिया जायेगा|