विद्यालय संचालक नें गोली मारकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तनाव में आकर विद्यालय संचालक नें तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली | पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|


थाना कादरी गेट के विकास नगर बढ़पुर निवासी 42 वर्षीय हिमांशु पुत्र आदेश गंगवार नें बीती देर रात लगभग 12:30 बजे तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| सूचना मिलने पर पत्नी सागरिका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 5 वर्षीय पुत्री है| मृतक हिमांशु का श्याम नगर में विद्यालय चलता था | सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया की गोली मारकर आत्महत्या की गयी है|