बूथ पर फार्म 6 ना होनें पर बिफरे सपाई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सपा नेता बूथों का भ्रमण कर रहे थे| उसी दौरान एक बूथ पर उन्हें फार्म 6 ना होनें पर उनके तेबर तल्ख हो गये| उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपा| जिसके बाद बूथ पर फार्म पंहुचे|
दरअसल सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव व लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी आदि एमआईसी फतेहगढ़ के बूथ पर फार्म नंबर 6 उपलब्ध नहीं है| जिस पर सपाई अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति को ज्ञापन सौंपा| सपा के सिपाहियों के हस्तक्षेप के बाद फार्म 6 बूथ पर पंहुचे और मतदाता बनानें का कार्य आगे बढ़ा| आदेश दिवाकर, रोहित, लालू यादव, लल्ला वर्मा एडवोकेट, साजिद खान एडवोकेट, किशोरी वर्मा, पिंटू यादव व विपिन यादव एडवोकेट आदि रहे|