भाजपाईयों के घरों पर कांग्रेसियों नें किया सेनेटाइजेशन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कांग्रेस का नगर में चल रहा सेनेटाइजेशन का काम शुक्रवार को बीजेपी नेताओं की दहलीज पर पंहुच गया| कांग्रेस नें कहा कि उनकी पार्टी सभी के साथ एक सा ही व्यवहार करती है|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के सेनापति, खड़ियाई, हरभगत, दिल्ली ख्याली कूचा, टाइप वाली गली आदि मोहल्लों में “मेरा शहर मेरी ज़िम्मेदारी ” इ तहत सेनेटाइजेशन किया गया| शुभम तिवारी के अनुसार पिछले कई दिन से युवा कांग्रेस ने लगभग आधा सैकड़ा मोहल्लों में घर-घर जाकर सेनेटाइजेशन कराया है| पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद एवं पूर्व विधायक कायमगंज लुईस खुर्शीद के द्वारा डॉ० ज़ाकिर हुसैन ट्रस्ट के सहयोग से पूरे जिले में सेनेटाइजेशन किया जा रहा है|
शुक्रवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के घर सहित दर्जनों भाजपा नेताओं के घरों पर भी सेनेटाइजेशन किया|
जिला उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी,अर्जुन शर्मा, शिवम बाजपेयी, सलमान अली, अर्चित कश्यप, विकास अग्निहोत्री, इकरार, जीतू बाथम, शिवम शर्मा, महेंद्र दिवाकर, आशु,फैसल, आशीष वाजपेयी आदि मौजूद रहे।