महिला के नकदी व जेबरात के साथ इज्जत भी लूटी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) लिफ्ट देनें के बहानें महिला के जेबरात लूट लिये| इसके साथ ही मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल तेज की|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें मुकदमा दर्ज कराया| महिला नें कहा कि बीते 24 मई को शाम 6 बजे वह छिबरामऊ से वापस लौट रही थी| ऑटो से वह जरारी गाँव तक आयी| जरारी से रजीपुर की तरफ आने वाली को ई सवारी न मिलने के कारण वह ऑटो का इंतजार कर रही थी| वहां केला बेंचने वाले नें बताया कि बाइक से भोला आ रहा है वह जरारी ही रहता है| वह गाँव तक छोड़ देगा| केला वाले की बात पर भरोसा करके बाइक पर बैठ गयी |रास्ते में बाइक सबार को एक शख्स और मिल गया जिसे सामने आनें पर पहचान लेंगे| कुछ दूर चलनें के बाद दोनों नें नकदी व जेबरात छींन लिये| जब शोर मचाया तो मुंह में कपड़ा ठूस लिया और लात-घूसों से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया| आरोपियों नें गला दबाकर जान से मारनें का प्रयास किया| शोर सुनकर जब कुछ लोग पंहुचे तो आरोपी रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गये| सीओ रविन्द्र नाथ राय व थानाध्यक्ष अमर पाल नें मौके पर जाकर जाँच की | एसपी अशोक कुमार मीणा , एएसपी संजय सिंह नें पीड़िता से पूंछतांछ की| एसपी अशोक कुमार मीणा नें जेएनआई को बताया की मुकदमा पंजीकृत कर लिया है| विवेचना चल रही है| जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से कार्यवाही होगी|