कंस वध के दौरान युवक के लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीते 6 दिनों से चल रही भागवत कथा के दौरान कंस वध के प्रसंग में फायरिंग के दौरान गोली युवक के लग गयी| जिससे वह जख्मी हो गया| परिजन उसे तत्काल उपचार हेतु ले गये| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| अभी पुलिस को तहरीर नही मिली है|
थाना क्षेत्र के अचरा चौराहे पर पेशकार,राजू व सतीश आदि ग्रामीणों के सहयोग से भागवत कथा का आयोजन करा रहे थे | शुक्रवार को प्रवेश शास्त्री निवासी ललरई कंस वध का प्रंसग सुना रहे थे| कंस के प्रतीक के रूप में एक मटकी मंच के पीछे नीब के पेंड पर रस्सी से लटकायी गयी थी| जैसे ही कंस वध का समय आया तो पूर्व सैनिक सुरेन्द्र यादव निवासी खलवारा अपनी बंदूक से कंस का वध करने के लिये गये| कारतूस डालने के दौरान अचानक फायर हो गया |
गोली पास खड़े जसरथपुर एटा निवासी सुमित पुत्र अवधेश के लग गयी| जिससे वह गिर गया| कथा में भगदड़ मच गयी| मौके पर भीड़ लग गयी | जिससे सुमित जख्मी हो गया| परिजन उसे लेकर उपचार हेतु चले गये| सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| सुमित खलवारा निवासी अपने मामा उमेश चंद्र के घर रह रहा था| वह सीपीबीएन कायमगंज में कक्षा 9 का छात्र है| प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी|