एसपी ने फ्लेग मार्च कर संदिग्धों को तलाशा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने शहर में फ्लेग मार्च निकाल कर आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराया और संदिग्धों की तलाश की| साथी ही पुलिस को मुतैद रहने की नसीहत दी|
एसपी लाल दरवाजे पर पंहुचे जंहा से वह फ्लेग मार्च करते हुए घुमना, नेहरु रोड होते हुये रेलवे स्टेशन गये| उन्होंने जगह-जगह संदिग्धों की तलाश की| बाइक सबार लोगों की भी तलाशी ली गयी| जगह-जगह उन्होंने व्यापरियों व आम जनता से बात की और उनके हालचाल पूंछे| एसपी ने मठिया देवी के पुजारियों से भी बात की|
फ्लेग मार्च के दौरान ठंडी सड़क स्थित मॉडल शॉप को भिऊ चेक किया| वहां शराब पी रहे लोगों की तलाशी करवायी| महिलाओं को डायल 100 की जानकारी दी|सीओ रामलखन सरोज, एसएसआई देवेन्द्र कुमार गंगवार, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ झाँझन लाल सोनकर, प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के साथ ही चीता मोबाइल,पीएसी आदि साथ रहे| एसपी ने जेएनआई को बताया कि पुलिस जब सडकों पर होगी तभी आम आदमी सुरक्षित महसूस करेगा| आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस करे यह पहला काम पुलिस का है| इस तरह की पुलिसिंग जारी रहेगी|