80 पुलिस कर्मियों के तबादले से हड़कंप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है| बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले होने से पुलिस महकमे में हडकंप मचा है|
एसपी ने एचसीपी वीरेंद्र सिंह की महिला थाना में तैनाती की है| एचसीपी रामशरण सिंह को कोतवाली फ़तेहगढ़ से कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है| वही जिले के कई थानों में महिला कांस्टेबल भी तैनाती की गयी है| जिसमे थाना अमृतपुर, मेरापुर, राजेपुर अभियोजन कार्यालय, थाना शमसाबाद में महिला सिपाही की तैनाती की गयी है| वही एक महिला सिपाही शहर कोतवाली में भी तैनात की गयी है| पुलिस लाइन में तैनात 26 सिपाहियों को विभिन्य थानों में तैनाती किया गया है|
अभियोजन कार्यालय से भी 9 सिपाहियों की तैंनाती विभिन्य थानों में हुई है| एक महिला आरक्षी को अभियोजन कार्यालय से महिला थाना में तैनात किया गया है| कुल मिलाकर 80 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है|