प्रेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण साफ सफाई के दिये निर्देश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/मोहम्मदाबाद संवाददाता) निकाय चुनाव प्रेक्षक नें मतदान केन्द्रों का दौरा कर उनकी व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये| उन्होंने बूथों की साफ सफाई के निर्देश भी दिये |
निकाय चुनाव प्रेक्षक सुरेन्द्र राम नें नगर पालिका क्षेत्र कमालगंज के सहकारी संघ मतदान केंद्र व जूनियर हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश अधिशाषी अधिकारी मुन्ना कुमार को दिये| वहीं उन्होंने नगर पालिका खिमसेपुर के बूथों की व्यवस्था को परखा| उन्होंने पूर्व माध्मिक विद्यालय खीमसेपुर का निरीक्षण किया| जहाँ एक बूथ को दूसरे कमरें में करनें के निर्देश दिये| कोतवाल अनिल कुमार चौबे रहे|