धार्मिक स्थलों के भीतर केबल 5 लोगों को एक साथ जाने की मिली अनुमति

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सरकार और शासन के आदेश पर जिला प्रशासन नें भी अपना रुख साफ़ कर दिया| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा  नें साफ़ कहा है कि सोशल डिस्टेसिंग के साथ किसी भी धार्मिक स्थल में एक साथ केबल 5 लोगों को जाने की अनुमति दी गयी है| आदेश का पालन ना करने वाले कार्यवाही को तैयार रहें|
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी नें कहा कि धर्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का शतप्रतिशत पालन होगा| धार्मिक एस्थल का प्रबंध तंत्र इस बात का पूरा ध्यान रखे जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से हो सके| एक साथ धर्मिक स्थल के भीतर केबल 5 लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा|
धर्मिक स्थल में प्रवेश से पहले हो थर्मल स्क्रेंनिग
धर्मिक स्थलों पर महामारी किसी तरह से ना फैले इसके लिए धर्मिक एस्थल के मुख्य द्वार से पूरी सुरक्षा रखी जायेगी| श्रद्धालु मास्क लगाकर या गमझा मुंह में लपेट कर जायें| इसके साथ ही धार्मिक स्थल पर पंहुचने पर उनकी थर्मल स्क्रेनिग कराये जाने के निर्देश जारी किये है|
प्रसाद व पवित्र जल पर भी पाबंदी
डीएम ने निर्देश दिये कि किसी भी धार्मिक स्थल के भीतर प्रसाद का वितरण नही किया जायेगा| इसके साथ ही साथ पवित्र जल भी किसी पर नही छिड़का जायेगा| ना ही उसका सेवन किया जायेगा|
धार्मिक स्थलों के बाहर बनेंगे सोशल डिस्टेंसिंग के गोले
उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए धार्मिक स्थलों के बाहर गोले बनाना अनिवार्य है| जिसमे श्रद्धालु आकर अपनी बारी आने तक खड़े रहेंगे| इसके साथ ही प्रवेश व निकास की अलग-अलग व्यवस्था होनी चाहिए|
सरकार के 8 जून से धार्मिक स्थलों  को खोलने के फरमान के बाद से धार्मिक स्थलों में तैयारी और साफ़-सफाई का कार्य तेज हो गया है| धार्मिक स्थालों के बाहर गोले बनाने का भी काम तेज हो गया है|