अपडेट: हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से काटकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात हिस्ट्रीशीटर को किसी धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| घटना को लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है|
थाना कमालगंज के ग्राम नगला दाऊद सरैया निवासी 26 वर्षीय इजराइल पुत्र नौशाद की हत्या बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई तिराहे के निकट सिर में किसी धारदार हथियार से हमला करके कर दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| इसके बाद शव को फतेहगढ़ पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के पिता नौशाद ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे उन्हें थाना पुलिस ने सूचना दी| जिसके नौशाद व उनका पुत्र फिरोज उर्फ़ अन्न (पूर्व प्रधान) आदि पोस्टमार्टम पंहुचे| कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक भी आ गये| उन्होंने अपने मोबाइल से मृतक का फोटो परिजनों को दिखाया| मृतक चार भाई था| फिरोज उर्फ़ अन्न (पूर्व प्रधान) वर्तमान में फिरोज की पत्नी गाँव की प्रधान है,सलमान,फिरदोष व् सबसे छोटा इजराइल था| अन्ना की पत्नी तन्जीम बेगम गाँव की प्रधान है| कमालगंज थाने में मृतक इजराइल की हिस्ट्रीशीटर खुली थी| परिजन हत्या पर लेकर संदेह व्यक्त लार रहे है|
मृतक के पिता नौशाद ने अनुसार इजराइल मुम्बई में रह रहा था| यंहा कैसे आया उन्हें नही पता चला| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| मृतक के पिता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|