अपडेट:फर्रुखाबाद के दो मजदूर 35 फुट बोरवेल में दबे, आठ घंटे बाद मिले शव

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) जनपद की सीमा से कुछ दूर बोरवेल से ईंट निकाल रहे दो मजदूर मिट्टी धसने से उसमे दब गये| जिनका 8 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों के शवों को निकाल लिया गया|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम ब्रहमपुरी निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र जयपाल सिसौदिया व 30 वर्षीय जिलेदार उर्फ छोटे पुत्र महावीर सिसौदिया गाँव से एटा नयागाँव कुड़ा निवासीगुडडू यादव पुत्र महेंद्र सिह के बोरवेल के गड्डे से ईंट निकालने गये थे| कुंडा गाँव फर्रुखाबाद की सीमा से कुछ दूर पर ही है| घटना की सूचना पुलिस को दी थी|
सूचना मिलने पर नयागाँव की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पंहुची और जेसीबी से खुदाई कराना आरम्भ कर दिया| एटा जिलाधिकारी व एसपी भी मौके पर आ गये| लगभग दोपहर 11 बजे गिरे मजदूरों को जेसीबी से मिट्टी हटाकर शाम लगभग 6 बजे निकाला जा सका| जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

 

 

 

 

खबर लिखे जाने तक पता नही चला| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| एटा के डीएम-एसपी भी मौके पर पंहुचे| (जारी)