विधुत उपकेंद्र की ट्राली खराब होनें से अँधेरे में ही मनेगी गंगापार में ईद!

FARRUKHABAD NEWS विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही क्षेत्र में बिजली की आखमिचौनी का खेल शुरू हो गया है। गर्मी फुल और बिजली गुल है। पिछले 24 घंटे से बिजली रानी के दर्शन नहीं हुए हैं। उनकी एक झलक के लिए आंखें तरस गई है। न जाने कब उनका दीदार होगा कि तन मन को ठंडक पहुंचेगी। वो तो भला हो सोलर सिस्टम का जिसकी बदौलत मोबाइल चार्ज हो रहा है, वर्ना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया का नारा सपनों में विलीन हो जाता। सोमवार को ईद है| लेकिन एक तरफ कोरोना के कहर से ईद के उल्लास को फीका कर दिया वही दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था गडबडा गयी| जिससे तकरीबन दो दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल ना होनें की बात अधिकारी कर रहे है| जिससे ईद पर लोगों के घरों में अँधेरा ही रहने की सम्भावना लग रही है|
कस्बे में बने विधुत उपकेंद्र में लगे 33 केबी के ट्रांसफार्मर के खराब होंने से गंगापार के राजेपुर क्षेत्र की विधुत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी है| जिससे क्षेत्र की जनता को भीषण गर्मी में पसीना-पसीना होना पड़ रहा है| क्षेत्र के लगभग 85 गाँव बरुआ, हमीरपुर, कड़क्का, अलीगढ़, भुडिया, भेड़ा, दहलिया, दौलतपुर व चकई आदि 24 घंटे से भीषण गर्मी से बेहाल है| गंगापार क्षेत्र में विद्युत कटौती व लो वोल्टेज से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है| बिजली ना आने से ईद का मजा भी किरकिरा हो गया है| बाहर पुलिस नही निकलने देती और घर के भीतर गर्मी रहने नही दे रही है|
अबर अभियंता सतेन्द्र कुमार से जेएनआई टीम नें बात कि तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है| जिसकी सूचना आलाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गयी है| लगभग एक से दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आने की सम्भावना है| जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है|