दहेज के लिये विवाहिता को मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते छह वर्ष पूर्व विवाह होंने के दौरान आये दिन दहेज की मांग करने वाले ससुराल वालों पर विवाहिता कि हत्या करने का आरोप लगा है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी रावेन्द्र पाल पुत्र जसमंत पाल नें थाना कमालगंज में तहरीर दी| जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्री 24 वर्षीय विश्वमोहनी का विवाह वर्ष 2014 में ग्राम मकरंदनगर नगला पाल निवासी रमेश के पुत्र प्रदीप के साथ किया था| रावेन्द्र का आरोप है कि आये दिन ससुराल वाले पांच लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे| जसमंत का आरोप है कि बीते 26 अगस्त को वह गाजियावाद में था| उसी समय उसके मोबाइल नम्बर पर पुत्री के ससुर रमेश का फोन आया उसने कहा कि तुमने पांच लाख रूपये नही दिये अब तुम्हारी पुत्री को मौत के घाट उतार देंगे| 27 को उन्हें पुत्री की मौत की सूचना मिल गयी| रावेन्द्र नें पुत्री के पति प्रदीप, ससुर रमेश, देवर विनोद, सास गुड्डी व देवरानी पत्नी विनोद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया|
वहीं मृतका के पति प्रदीप कुमार नें पत्नी विश्व मोहनी के द्वारा फांसी लगा लेनें की बात कही|  उसनें हत्या के आरोप को गलत बताया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|