डीएम को चरागाह की भूमि पर मिला अबैध कब्जा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह गोवंश आश्रय स्थल बसेली का औचक निरीक्षण किया| जहाँ उन्होंने चरागाह की भूमि को अबैध कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिये|
गुरुवार को डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का भी निरीक्षण किया| उन्हें मौके पर कुल 88 गौबंश मिले| उन्होंने गौबशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा दिये जाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही डीएम ने बसेली के गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया| जहां उन्हें कुल 55 गौवंश मिले| ग्राम प्रधान ने डीएम को बताया कि चरागाह की 28 ​बीघा जमीन है, जिसमें से कुछ जमीन पर कब्जा है। डीएम नें चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर उसमे हरा चारा बोनें के निर्देश दिये|
सुरक्षा नियमों का पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
जिलाधिकारी नें कायमगंज रोड ब्लाक बढ़पुर नमस्ते इण्डिया मिल्क फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया| उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिल्क फैक्ट्री में कोविड-19 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में कमी पायी गयी| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने प्रतिदिन दो टाइम हाइपोक्लोराइड से पूरे परिसर में बेहतर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा नियमों का पालन नही हुआ तो कार्यवाही की जायेगी|