राज्य कर्मचारी महासंघ की दीपिका अध्यक्ष व प्रमोद मंत्री

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में अपना अध्यक्ष व मंत्री के साथ ही संरक्षक की घोषणा कर दी| जिससे नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देनें वालों का ताँता लगा है|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह नें गुरुवार को विकास भवन कर्मचारी दीपिका त्रिपाठी को अध्यक्ष मनोनीत किया है| इसके साथ ही सिंचाई विभाग के प्रमोद दीक्षित को मंत्री व राकेश सारस्वत को संरक्षक बनाया गया है|