बड़ी खबर: लिंजीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर अशोक की ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लिंजीगंज-मन्नीगंज और गिराटगंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर अशोक कनौजिया की ताज पोशी कर दी गयी है| इसके साथ अन्य पदाधिकारी भी घोषित कर दिये गये|
उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी नें गुरुवार दोपहर व्यापारी अशोक कुमार कनौजिया की ताजपोशी लिंजीगंज-मन्नीगंज और गिराटगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में कर कर दिया| इसके साथ ही साथ महामंत्री पद पर प्रमोद गुप्ता , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष का ताज मिथलेश कुमार गुप्ता के नाम किया गया है|
घोषणा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ मौजूद रहे|
स्वयंभू अध्यक्ष थे कमलेश गुप्ता
जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी नें बताया कि अब तक लिंजीगंज में अध्यक्ष के नाम पर अपना रूतबा दिखने वाले कमलेश गुप्ता स्वयंभू अध्यक्ष थे| वह ना ही उनके संगठन और ना अन्य किसी भी संगठन के सदस्य है| अब उनका अध्यक्ष व्यापारियों की समस्याओं के लिए काम करेगा| जिसके साथ व्यापार मंडल खड़ा है|

Comments are closed.