भूमि विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, सपा नेता सहित आधा दर्जन जख्मी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) एक बीघा भूमि के विवाद में रविवार दोपहर दो पक्ष आमने-सामने आ गये| जिसके बाद गाँव कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया| देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई| जिससे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हुए | उन्हें उपचार के लिए भेजा गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसीपुर फकरपुर निवासी सपा नेता देव सिंह यादव का गाँव के ही रामवीर पाल के साथ एक बीघा भूमि को लेकर विवाद चल रहा है| जिसमे कई बार विवाद भी हो चुका है| पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी थी| रविवार दोपहर बाद अचानक देवसिंह यादव और रामवीर पाल आमने सामने आ गये| दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| इसके साथ ही धारदार हथियार भी चले|
जिससे देव सिंह यादव उनके भाई अमर सिंह, दलवीर सिंह, मान सिंह व दूसरे पक्ष के रामवीर, प्रमोद पुत्र रामवीर व रामराज पुत्र समर पाल बुरी तरह जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष सुरेश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने सभी घायलों को सीएचसी उपचार के लिए भेजा|  पुलिस को मौके से लगभग 10 315 बोर के कारतूस के खोखे भी मिले| जिन्हें पुलिस नें कब्जे में ले लिया| सीओ नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|