जेलों के बंदियों को क्षय रोग व तम्बाकू नियन्त्रण के प्रति किया जागरूक

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व क्षय रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जेलों में बंदियों को जागरूक किया गया| बंदियों से तम्बाकू का सेबन ना करने की सलाह दी गयी|
सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ और जिला जेल में नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील मल्होत्रा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे बंदियों को तंबाकू सेवन ना करने के विषय पर और टीवी के रोकथाम के विषय पर जागरूक किया गया| जिला जेल में महिला बंदियों को भी जागरूक किया गया|
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, जेल चिकित्सक नीरज कुमार,  साइकोलॉजिस्ट राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अमित सिसौदिया आदि रहे|