गंगा में तैरती मिली अज्ञात वृद्ध की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: शनिवार दोपहर गंगा में एक वृद्ध की लाश तैरती देखी गयी| पुलिस नें उसे कब्जे में ले लिया| उसकी शिनाख्त नही हो सकी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा में एक 50 वर्षीय वृद्ध की लाश तैरती मिली| जिसके बाद हड़कंप मच गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें शव को बाहर निकाला| वृद्ध कुर्ता और धोती पहने हुए था| उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को कामयाबी नही मिली| जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर उसको शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखा दिया|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि अभी शव की शिनाख्त नही हुए है| शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|