सपा सुप्रीमो के खिलाफ एफबी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सोशल साइड फेसबुक पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है|
सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपा नेता पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें मिले और उन्हें शिकायती पत्र दिया| जिसमे उन्होंने कहा की फेसबुक पर एक संजीब राजपूत नाम के व्यक्ति पर अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है| एसपी नें कार्यवाही करने का भरोसा दिया|
इस दौरान रजत क्रन्तिकारी, करण सिंह कठेरिया, अरशद फारुकी, मोहसिन खान, आशुतोष तिवारी, अमन शाक्य, शिवनाथ राजपूत आदि रहे|