पालिका सफाई कर्मियों ने भी शहीदों को किया याद

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जबानों की आत्मा को शांति की दुआ की| इसके साथ उनको श्रद्धांजलि अर्पित की|
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मी टाउन हाल गांधी प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए और गोष्ठी का आयोजन किया| इसके बाद 14 फरवरी को देश की दिल दहला देनें वाली घटना को याद कर पुलवामा शहीदों को याद किया | सभी नें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की| इसके बाद पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और प्रभारी ईओ सीमा तोमर से भेट कर उसे डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेट की|
कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र चौधरी आदि रहे|