बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बाइक सवार ने जानवरों को चारा डालने जा रही महिला को कुचल दिया| जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भौरुआ निवासी 60 वर्षीय शकुंतला देवी बीते शुक्रवार की शाम जानवरों चारा डालने जा रहीं थी| उसी दौरान पीछे से आते तेज रफ्तार बाइक सबार ने जोरदार टक्कर शकुंतला के मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं| आनन-फानन में घायल को सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया| मृतका शकुंतला के पुत्र किशनपाल ने जनपद एटा जसरथपुर खरसेला निवासी बाइक सवार राजू के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली| थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच की जा रही है|