स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये|
शहर के लिंजीगंज सिबिल अस्पताल में आयोजित संघ की बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित ने की| अध्यक्ष द्वारा की चुनाव समिति का गठन कर प्रथम चुनाव अधिकारी डॉ० मोनिका कटियार व सहायक चुनाव अधिकारी विजय शंकर तिवारी अध्यक्ष एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन को बनाया| जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया हुई| अध्यक्ष के लिए संजय कुमार वाथम, मंत्री डॉ० सुरेन्द्र सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील रंजन मिश्रा व डॉ० धर्मेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष के लिए डॉ० प्रतिभा सिंह, डॉ० विवेक कनौजिया, कोषाध्यक्ष डॉ० शिखिर यादव व संरक्षक पद के लिए अमित शाक्य ने नामांकन कराया| लेकिन किसी भी पद के लिए दूसरा नामांकन ना होनें से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गये| सभी का स्वागत किया गया|