कायमगंज की ईओ को फर्रुखाबाद पालिका का अस्थाई चार्ज

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिनों नगर पालिका में चले सभासदों के आन्दोलन के बाद ईओ रशिम भारती  की  हालत बिगड़ गयी और वह उपचार के लिए बाहर चली गयीं| जिसके बाद डीएम नें कायमगंज की ईओ को फर्रुखाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जारी किये आदेश में कहा है कि उन्हें पता चला है ईओ रश्मि भारती चिकित्सीय अवकाश पर है| जिसके चलते नगर पालिका फर्रुखाबाद के कार्यालय अधीक्षक के पत्र से पता चला कि 7 फरवरी के अंतर्गत जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य से सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश नही मिल पा रहा है| जिसके बाद जिलाधिकारी नें कायमगंज नगर पालिका में तैनात ईओ सीमा तोमर को अस्थाई रूप से ईओ का चार्ज दिया गया है|