सत्ता के साये में अबैध खनन कर काली कमायी जारी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर में कई जगह अबैध खनन बिना एनओसी के जारी है| जिसको लेकर जेएनआई ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी| लेंकिन प्रशासन के आँख और कान नही खुले| खनन पर ब्रेक नही लग सका| अधिकारी जाँच की बात करके मामले को टालने में लगे है|
बीते 22 जनवरी को अबैध खनन: शासन सख्त, प्रशासन पस्त,माफिया मस्त शीर्षक पर समाचार प्रकाशित किया था| जिसमें नगर के खानपुर, मीरपुर, अमेठी कोहना आदि जगहों पर धड़ल्ले से अबैध खनन की बात प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी| माफिया करोड़ों का खेल कर सरकार की मंशा को खनन के गढ्ढे में दफन कर रहे है| लेकिन खबर प्रकाशित होनें के तीन दिन के बाद भी धरती को गोद में अबैध रूप से गढ्ढा करके करोड़ों के काले धन की कमाई हो रही है| अब साहब क्यों नही बोल रहे या गाँधी जी या फिर माननीय जी किसका भय है यह तो वही बता सकते है| सूत्रों की माने की एक सत्ताधारी नेता जी के गुर्गे के संरक्षण में खनन हो रहा है|
खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि खबर के प्रकाशन के बाद वह जाँच करने गये थे| उन्हें अबैध खनन के गढ्ढे मिले| कार्यवाही कराने की तैयारी है|