वैदिक मंन्त्रोचार के साथ गंगा तट पर महारुद्राभिषेक

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शनिवार को शहर के पांचाल घाट पर चौथे महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े| जिसमे हर-हर बम-बम की गूंज रही| पूरे विविध विधान के साथ वैदिक मंन्त्रोचार के बीच महा रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ|
जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा घाट पर एकत्रित हुए| श्रद्धालुओं नें भगवान की झांकी के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद चंदनऔर मिष्ठान का भोग लगाया| गंगा जल के साथ ही विल्व पत्र, पुष्पमाला, भांग धतूर, अच्छत, वस्त्र, मिष्ठान आदि भगवान शिव जी को अर्पित कर अन्य पूजन सामग्रियों के साथ श्री रुद्री पाठ के वैदिक मंत्रोचार के साथ महादेव का भव्य रुद्राभिषेक शुरु किया गया।  महादेव का भव्य श्रृंगार कर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान बताया गया कि कहा कि शिव जी आराधना से भक्तों का हर प्रकार के कष्टों का निवारण होता है जो भी मानव भगवान आशुतोष जी की सच्चे ह्दय से आराधना करता है उसके भव बाधा अवश्य दूर हो जाते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी को परिवार को सही ढंग से संचालित करने के लिए शिव जी की उपासना अवश्य करनी चाहिए क्योंकि इनके चरित्र से लोगों को मुखिया की धर्म की शिक्षा मिलती है।
जीतू वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, विपिन वाजपेयी,  कन्हैया वाजपेयी, सौरभ श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, गोविंद मिश्रा, प्रिंस शुक्ला,  हितांशु वाजपेयी, प्रिंस पाण्डेय, अतुल गुप्ता, आलोक त्रिवेदी आदि रहे|