भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये| जिसके बाद मौके पर फायरिंग भी की गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीम करोली में दो पक्षों में भूमि विवाद के बाद मामला तुल पकड़ गया| जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ| सूत्रों की माने तो उसी दौरान कई राउंड फायर भी हुए| आरोपी मौके से फरार हो गयी| फायरिंग करने वाला पक्ष सत्ता पक्ष से तल्लुक रखते है|
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस को मौके पर एक खोखा भी मिला|  लेकिन पुलिस फायरिंग की बात से मुकर गयी| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुई है| फायरिंग की सूचना गलत है| जाँच की जा रही है|