राष्ट्र निर्माण की भावना को और सशक्त कर रहा नेहरु युवा केंद्र

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जागरूकता रैली के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया| कार्यक्रम में कहा गया कि केंद्र से जुड़े युवा जिला में अपने-अपने स्तर पर अमृत महोत्सव का आयोजन करवा कर लोगों में राष्ट्र निर्माण की भावना को और सशक्त कर अपना योगदान दे रहे हैं।
रामनिवास महाविद्यालय चित्रकूट में नेहरु युवा केंद्र के द्वारा युवा रैली और खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़,वालीबाल,कबड्डी, लम्बी कूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय व स्वयंसेविका सुलोचना देवी के द्वारा कराया गया| जिसमे महिला दौड़ मे मोहिनी प्रथम,आरजू कुशवाह, काजल पाठक तृतीय स्थान प्राप्त किया | बालीबाल और कबड्डी की प्रतियोगिता मे राजेपुर ने स्थान प्राप्त किया और कबड्डी मे हरसिंहगपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| बालीबाल मे जमापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया लम्बी कूद मे संदीप कुमार प्रथम, अमन सिंह द्वितीय तथा शुभम कुमार तृतीय स्थान पर रहे| जयंत कुमार दीक्षित , डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सुखनन्दनलाल अवस्थी, जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, अरुण प्रताप सिंह पूर्व एनवाईवी रहे |