फालोअप: पानी में डूबने से हुई थी नन्नकू की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिन सड़क किनारे पानी के गड्डे में ग्रामीण की लाश तैरती मिलने के बाद परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया था| पुलिस नें मामले में तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था|  शुक्रवार को पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी मौत का कारण पानी में डूबने से आया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 30 वर्षीय नन्नकू पुत्र शिवदयाल का शव सड़क के किनारे करीब 200 मीटर दूर कुरार-बबना मार्ग पर कुरार के निकट ही एक पानी के गड्ढे में तैरता मिला था| जिसके बाद पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| लेकिन बीते दिन पुलिस कार्यवाही में विलम्ब के चलते शव का पोस्टमार्टम नही हो सका था|
शुक्रवार को डॉ० दीपक कटारिया और डॉ० प्रभात के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया| इसके साथ वीडियोग्राफी भी हुई| पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के अनुसार नन्नकू की मौत पानी में डूबने से ही हुई| इसके साथ उसके चेहरे पर तीन चोट भी मिली| वही बिसरा भी सुरक्षित किया गया है| पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया|
तीन पर दर्ज किया गया हत्या का केस
रामवीर पुत्र छोटेलाल, पिंटू पुत्र कामता प्रसाद, रूम सिंह पुत्र जंग सिंह के खिलाफ पूरन सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस पड़ताल कर रही है| थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है|