सेन्ट्रल जेल में बंद116 बंदियों की रिहाई पर होगा विचार: डीजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जनपद की सेन्ट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण करने पंहुचे डीजी जेल आनन्द कुमार ने जेलों का संघन निरीक्षण किया और बन्दियो की समस्याओं को सुना| जिसके उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता 116 बंदियों की रिहाई पर विचार किया जायेगा| जिनकी पत्रावली जेल मुख्यालय में पंहुच चुकी है|
डीजी बीती रात लगभग 8 बजे जनपद पंहुचे जिसके बाद व सेना के गेट्स हाउस में रुके| शनिवार को सुबह वह सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण करने पंहुचे| उन्हें सलामी दी गयी| उन्होंने जेल का भोजनालय, निर्माणाधीन वीडियो कांफ्रेंस रूम, बंदियों की बैरकों का भी निरीक्षण किया| डीजी नें बताया कि उनसे कई बंदियों नें शिकायत की है कि पुलिस उपलब्ध ना हो पाने से वह उपचार के लिए नही जा पा रहे है| इसके साथ ही कुछ बन्दियों नें तबादला करने आदि की भी मांग की|
उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल में बंद वह बंदी जो 16 साल की सजा पूरी कर चुके है उनकी स्थाई नीति के तहत रिहाई पर विचार के लिए कुल 116 पत्रावली जेल मुख्यालय पंहुच गयी है| समिति जल्द उनकी रिहाई पर विचार करेंगी|
जेलों के लिए वीडियो बाल बड़ा गेम चेंजर
डीजी नें बताया कि जेलों के लिए वीडियो बाल बहुत बड़ा गेम चेजर साबित हो रही है| सीसीटीवी के माध्यम से प्रदेश की 68 जेलें इसके दायरे में है| जो सीसीटीवी से सीधे सम्पर्क में रहती है| जेलों में मोबाइल फोन जाने पर पाबंदी लगायी गयी है| अधिकारियों के मोबाइल भी जमा होंगे|
बंदी रक्षकों नें भी रखी मांग
सेन्ट्रल जेल के बंदी रक्षकों नें डीजी से जैकट और फूड एलाउंस उपलब्ध नही हुआ है| जिस पर डीजी नें जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का भरोसा दिया|
इस दौरान डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी, सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एसएमएच रिजवी, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि रहे|