डीएम नें रामनगरिया मेले की तैयारी परखी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार को मेला रामनगरिया और पांचाल घाट का निरीक्षण किया| जिसके चलते उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
शनिवार दोपहर अचानक मेला रामनगरिया की तैयारी देखने पंहुचे जिलाधिकारी नें शौचालय आदि चेक किये| इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द मेले की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये|
इसके साथ ही साथ उन्होंने पांचाल घाट की साफ़-सफाई की व्यवस्था देखी| उन्होंने कहा कि पांचाल घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाये| उन्होंने घाट पर निर्माणाधीन नालियों को भी देखा जिसमे जाली लगाने के निर्देश दिये| जिससे गंगा में आबादी की कोई गंदगी ना जा सके|
उन्हें घाट के किनारे बनी आबादी के पीछे शमशान तक घाट के सामने काफी गंदगी मिली| जिसे उन्होंने साफ कराने के निर्देश डीपीआरओ अमित त्यागी को दिये| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सफाई नही हुई तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि घाट पर बाल काटने वाले लोगों से बोलें की कटे बाल कूड़ेदान में ही डाले| यदि घाट पर गंदगी मिली तो कार्यावाही की जायेगी| इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|