भाजपा नें मंडल गठन करने के लिए सौपी जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा मंडल समितियों के गठन की तैयारी कर रही है| जिसके चलते बैठक का अवश्यक रणनीति बनाकर भाजपा नेताओं को मंडल प्रवासी के तौर पर मंडल गठन करने के लिए मंडल वार जिम्मेदारियां दी गई।
नगर के आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल समितियों के गठन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जनपद इटावा एवं कन्नौज से आये भाजपा नेताओं को मंडल प्रवासी के तौर पर मंडल गठन करने के लिए मंडल वार जिम्मेदारियां प्रदान की गयीं|
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल के द्वारा  मंडल वार कमेटी समितियों के गठन के निर्देश जारी किए गए है| जनपद फर्रुखाबाद में 18 मंडल है, जिसमे से 16 मंडल के अध्यक्ष पार्टी ने नियुक्त किये हैं, इन सभी 16 मंडलों में कमेटियों का गठन किया जाना पार्टी ने तय किया है|
बताया गया कि मंडल समितियों में अधिक से अधिक 6 उपाध्यक्ष, 2 महा मंत्री से 1 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होगा| पदाधिकारियों में कम से कम 50% महिलाएं,अनुसूचित जाति, जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति शामिल रहेंगे। मंडल समिति में अध्यक्ष और अधिक से अधिक 60 सदस्य शामिल रहेंगे। मंडल में बनने वाले पदाधिकारी को सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है, किंतु महिला कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्यता की अनिवार्यता में छूट दी गई। 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक समस्त मंडलों में समितियों का गठन होना अनिवार्य है
इटावा के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे नें भी विचार व्यक्त किये|
जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने बताया 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे इन कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए पार्टी जल्द ही निर्देश जारी करेगी।
क्षेत्रीय मंत्री रेखा त्रिपाठी,भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, कन्नौज जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी, इटावा के पूर्व जिला महामंत्री गगन चतुर्वेदी, कन्नौज जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया आदि रहे|