नेतागीरी में सरकारी प्रतीक्षालय पर कब्जा कर बना दिया रेस्टोरेंट व चुनाव कार्यालय

FARRUKHABAD NEWS Politics

jageshvar singhफर्रुखाबाद: आने वाले 13 अक्टूबर को राजेपुर व्लाक क्षेत्र में मतदान होना है| चुनाव आयोग सख्त है| प्रचार सामिग्री को देखते ही उसे जप्त करने के आदेश दिये गये है| किसी भी सरकारी भवन पर चुनाव प्रचार की बाल पेंटिंग पर भी बैन लगा है| लेकिन इसके बाद भी क्षेत्रीय पुलिस की मिली भगत के चलते नेता जी की बंदर घुड़की खूब काम कर रही है| आलम यह है की नेता जी ने अपनी धौस के चलते सरकारी बस के प्रतीक्षालय को ही अपने जिला पंचायत के चुनाव प्रचार का केंद्र बनाकर उसी में एक होटल खोल दिया है साथ ही साथ वही बैठकर चुनाव प्रचार भी घंटो लोग चर्चा करते है| वही बस के इंतजार में आने वाले लोग अक्सर धूप में धुल फांकते नजर आते है|

थाना राजेपुर से महज चंद कदम की दुरी पर एक सरकारी प्रतीक्षालय बना है| जिसमे राजेपुर वार्ड नम्बर दो से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे जागेश्वर दयाल उर्फ़ हवलदार सरकारी प्रतीक्षालय पर एक होटल बीते कई महीनों से चल रहा है| इसके साथ ही साथ उसी भवन के अन्दर चुनाव आचार संहिता का भी उलंघन सपा नेता जागेश्वर दयाल कर रहे है| प्रतीक्षालय में ही उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की बड़ी से बाल पेंटिंग बना रखी है| प्रशासन के कड़े रुख के बाद जब थाना पुलिस बीते दिन मौके पर पंहुचकर खाली करने को कहा तो उन्होंने कह दिया की यह सब सपा जिलाध्यक्ष के आदेश पर हो रहा है| जिसके बाद पुलिस वापस चली गयी थी| रविवार को सुबह पुलिस ने पुन: जाकर खानापूर्ति की और प्रतीक्षालय बिना खाली कराये ही लौट गयी|

सपा प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया कि उनके मामला संज्ञान में है| जिलाध्यक्ष ने किसी भी प्रकार से प्रतीक्षालय पर मिठाई की दुकान खोलने के आदेश जागेश्वर सिंह को नही दिये है| उन्हें पूर्व में भी सरकारी भवन खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी है| यदि वह खाली नही करते तो पार्टी की छवि क्षेत्र में धूमिल हो रही है| इस लिये उनके ऊपर पार्टी व प्रशासनिक कार्यवाही हो सकती है|