हाँकी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की जरूरत: डीएम

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया| इसके साथ ही उन्होंने खिलाडियों का हौसला भी बढ़ाया|
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिलाधिकारी नेंखिलाडिय़ों का परिचय लिया और गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, विशिष्ठ अतिथि डा० अनार सिंह यादव, सौरभ सिंह, संरक्षक व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव का बैच लगाकर माल्यार्पण किया गया। विजय यादव ने डीएम का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया|
डीएमनें कहा कि मेजर ध्यानचंद्र तथा बाबू के.डी.सिंह जैसे नामी खिलाडिय़ों का जिक्र करते हुये कहा कि इन्होंने देश के लिए खेलकर हॉकी की पहचान बचायी। वर्तमान में हॉकी के सितारे गर्दिश में हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन होने की वृद्धि की आवश्यकता है। सेंट एंथोनी के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अजय साहनी ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलायी।मेजवान टीम फर्रुखाबाद ने आगरा को तीन गोल से हराकर मैच जीता। विजेता टीम की ओर से अंजली, शिवानी, राखी ने गोल किये। प्लेयर ऑफ द मैच राखी को घोषित किया गया।
अध्यक्ष सौरभ सिंह राठौर, हॉकी संयोजक के सचिव अवनींद्र सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।  निर्णायक मंडल की भूमिका रशमी सिंह व बजरंग सक्सेना के अलावा लक्ष्मण टंडन, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने आदा की|
इस दौरान  राशिद नवाब सिद्दीकी,कलाम आजाद सिद्दीकी, विजय शंकर दुबे, नदीम अहमद,विनीत सक्सेना, राजीव बाजपेयी,दीपक गुप्ता, रिंकू अग्निहोत्री, उमेश यादवआदि लोग मौजूद रहे।