महिला दरोगा की पुत्री लाखो के जेबरात ले रफूचक्कर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

uppफर्रुखाबाद: जनपद इटावा के एसपी कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत महिला दरोगा की पुत्री एक युवक के साथ लाखो के जेबरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गयी| महिला दरोगा ने इस सम्बंध में शहर कोतवाली में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया है|

महिला दरोगा आशा वेगम ने बताया कि उसकी पुत्री भोलेपुर में रहकर कोचिंग कर रही थी| जबकि वह पुलिस लाइन इटावा में रह रही है| उसका पैत्रक गाँव पोलियान छिबरामऊ कन्नौज में है| कोचिंग पढने के दौरान उसे शहर कोतवाली के आईटीआई निवासी युवक नितिन चतुर्वेदी पुत्र श्रवण बहला-फुसला कर भगा ले गया| महिला दरोगा ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बेटी सोने के हार चार जोड़ी, आठ जोड़ी सोने के कंगन, 16 महिला अंगूठी, 5 पुरुष अंगूठी, दो जोड़ी टिका सहित अन्य सोने व चांदी के सामान के साथ ही साथ 10 हजार रूपये भी ले गयी|

पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा आरोपी निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया| जाँच एसएसआई मिर्जा सदरे आलम बेग को सौपी गयी है|