छात्राओं को स्वाबलंबी बना रहा “मिशन साहसी”

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के “मिशन साहसी” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्वाबलंबी बनने के लिए उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये|
नगर के बद्री विशाल महाविद्यालय मैंदान में एबीवीपी के मिशन साहसी का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य वक्ता कमलनयन, डॉ० रजनी सरीन, विशिष्ट अतिथि  सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज नें दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती व स्वामी विवेक नंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन नें कहा कि कहा की इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से एबीवीपी नें अपनी अलग पहचान बनायी है| छात्राओं के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की जारूरत है| विशिष्ट अतिथि दिलीप भारद्वाज नें कहा कि युवाओं को सदैव अपने जीवन के लक्ष्य पर ही एकाग्रचित रहने की जरूरत है| इसके लिए स्वामी विवेका नंद के जीवन की सीख लेनें की जरूरत है|
मुख्य वक्ता कमल नयन नें कहा कि विधार्थी परिषद इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में योगदान दे रहा है| एबीवीपी का मिशन साहसी छात्राओं को सुरक्षित, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वाबलंबन का विश्वास दिलाकर उन्हें समाज में निडर एवं निर्भीक बनाना है| डीएम नें जिले व प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की| उन्होंने कहा लेकिन वर्तमान सरकार नकल पर नकेल कस रही है| उन्होंने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया|
कार्यक्रम संयोजिका निकिता मिश्रा नें “मिशन साहसी” की जानकारी दी| विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये|
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रत्ना प्रिया, डॉ० शरद चन्द्र शर्मा, डॉ० माधुरी दुबे, नगर अध्यक्ष विपिन शाक्य, नगर मंत्री अश्वनी कुमार. अश्वनी मिश्रा, शिवम पाण्डे, पंकज वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा, अभिषेक वाथम रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, सौरभ मिश्रा, रानू दीक्षित आदि रहे| संचालन शशांक शेखर मिश्रा नें किया|