दबंगो ने मारपीट कर ग्रामीणों की झोपड़ियों को फूंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में दबंगों नें लाठी-डंडो से ग्रामीणों को पीटकर उनकी झोपड़ियों को आग के हबाले कर दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर तराई निवासी रामवीर पुत्र बाबू राम दिवाकर नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा है कि उसका भूमि से सम्बन्धित विवाद गाँव के ही देवेश पुत्र बच्चू लाल, मधु पत्नी देवेश से चल रहा है| उसी रंजिश में आरोपी के साथ में ही ऋषिपाल, यतेन्द्र पाल, जगवीर पाल, संजू पाल व जोगेंद्र पाल आदि बुधवार को सुबह उसके घर लाठी-डंडो और तमंचे से लैस होकर आ गये|
रामवीर का आरोप है कि दबंगों नें रामवीर के साथ ही उनके परिजनों और सहयोगियों को भी पीटा| इसके साथ ही झोपड़ियों में आग लगा दी| घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
इंस्पेक्टर जेपी यादव नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| भूमि विवाद में आग लगायी गयी| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है|