जिले में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री की जयंती

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में रामधुन के बीच गांधी जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूली बच्चाें द्वारा कई जगह प्रभात फेरियां निकाली गईं। कांग्रेस व सपा ने भी गाँधी जयंती पर कार्यक्रम किये| सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयाें में भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाआें में ध्वजारोहण किया गया। गाँधी जयंती पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। गांधी जी ने सदैव सत्य, अहिंसा पर जोर दिया। हमें भी सच्चाई का रास्ता अख्तियार करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया| इस दौरान सभी अधिकारी रहे| उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को शपथ दिलायी| जिला कांग्रेस कमेटी ने टाउन हाल पर स्थित गाँधी प्रतिमा पर पंहुच गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के साथ ही अन्य कांग्रेसी योगी व मोदी सरकार पर जमकर बरसे| उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा देश के संबिधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, राकेश सागर, डॉ० पीएन सक्सेना, डालचन्द्र कठेरिया, दीपक मिश्रा, किशन शर्मा,प्रमोद जैन आदि रहे|
समाजवादी पार्टी ने आवास विकास कार्यालय पर गाँधी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया| इस दौरान सपाईयों ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया| पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित, जिला महासचिव मंदीप यादव आदि ने विचार व्यक्त किये | इस दौरान ब्रजेश पाल,ओम प्रकाश शर्मा, बीना शर्मा,सुनील यादव प्रेम सिंह,रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे|
आखिर भारतीय युवा जन सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कुष्ठआश्रम पांचाल घाट पर गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इस दौरान मुकेश कुमार, रजत कटियार, पंकज प्रकाश, रामनिवास,नीरज भान शाक्य आदि रहे|