महोत्सव की साइकिल यात्रा में दिखी आयोजकों की ताकत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह की जयंती पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राजेन्द्र नगर महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमे अंतिम दिन साइकिल यात्रा निकाल विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास कराया गया|
मेरापुर के संकिसा तिराहे से पूर्व लोकसभाप्रत्याशी व सपा नेता सचिन सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गयी| जिसमे भीड़ उमड़ी| मुख्य अतिथि एमएलसी असीम यादव ने भी साइकिल चलायी| इसके बाद ही साथ साइकिल यात्रा में सरकार के विरोध के स्वर हर तरफ नजर आये| यात्रा का समापन महोत्सव पंडाल में हुआ|
एमएलसी असीम यादव नें कहा कि सरकार हर तरफ से फेल है| लेकिन आगामी 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा किया| उन्होंने स्नातक चुनाव के ;लिए अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील की| उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो गंगा एक्सप्रेस-वे जिले से ही निकलेगा|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव, निवर्तमान सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, जीतू यादव, यशवीर आर्य, ओमकार फौजी, रामू यादव व रामशरण कठेरिया आदि रहे|