बैंक आयी महिला के झोले से नकदी साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बैंक से पैसे निकालने के बाद महिला के झोले से नकदी साफ़ कर दी गयी| पुलिस को घटना की जानकारी दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी रिंकी पत्नी मौसम कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में आयी थी| उसने अपने खाते से 20 हजार रूपये निकाले| उसके बाद दुधमुंहे पुत्र को बैंक में ही दूध पिलाने लगी| उसी दौरान उसके थैले से 20 हजार की नकदी साफ कर दी गयी| जानकारी होनें पर बैंक कर्मियों नें पुलिस को सूचना दी गयी| थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
पुलिस नें बैंक में लगे सीसीटीवी खँगाले जिसमे उन्हें एक संदिग्ध युवक और युवती नजर आयी| जिसकी पुलिस को तलाश है| लेकिन उनका पता नही चल सका है| थानाध्यक्ष नें बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|