अयोध्या निर्णय के बाद जुलूस व आतिशबाजी पर पूर्ण पाबंदी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अयोध्या निर्णय आने के बाद लोगों में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर लिए। जुलूस और आतिशबाजी पर पूर्णतय रोक लगा दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा| फर्जी पोस्ट डालने वालों पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करेगी|
थाना मऊदरवाजा में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें सीओ मन्नी लाल गौड़ के साथ अयोध्या के सम्भावित फैसले को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक बुलायी| उन्होंने कहा कि पुलिस को एक्टिव मोड पर रहने के आदेश है|  अयोध्या निर्णय कभी भी आ सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर शहर और देहात में अपना मूवमेंट बनाए रखेंगे।
बैठक में कहा गया कि राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला चाहे जो भी हो। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार चाहे मंदिर बने या मस्जिद शांति व कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। सभी को जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी विशेष धर्म पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराना है।
माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस रखेगी नजर
एसपी नें कहा कि जो लोग अयोध्या फैसले के बाद माहौल बिगाड़ने वाले घरों में ही रहें| पुलिस नें उनके लिए पूरा इंतजाम कर रखा है| कानून व्यवस्था से मजाक उन्हें मंहगा पड़ सकता है| सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज भेजने वालों पर भी पुलिस सख्ती से निपटेगी|
राजेपुर: प्राथमिक विद्यालय कड़क्का में सीओ अमृतपुर राजवीर गौर व इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद के साथ शांति कमेटी की बैठक बुलाई| जिसमे अयोध्या फैसला आने के बाद शांति बनाये रखने की अपील की गयी|
उपनिरीक्षक संजय यादव आदि रहे|