पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नें भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया केस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस विवेचना कर रही है|
थाना शमसाबाद के काजी टोला निवासी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें जनपद कानपुर नगर की किदवई नगर थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में आरोप लगाया है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी दलमीर खां नें बीते 7 जनवरी 2019 को उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में एक झूठा शपथ पत्र यह जानते हुए की शपथ पत्र में अंकित पैरा संख्या 2 व 10 में कथन झूठे है| अपने साक्ष्य के रूप में शपथ पत्र के साथ लगे आवेदन व प्रपत्रों को सत्य साबित करने के लिए कार्यालय में दाखिल किये| नदीम अहमद का दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में आरोप है कि जिस फर्जी शपथ पत्र के आधार पर उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स क्षेत्रीय कार्यलय कानपुर द्वारा भी एबी इंटर कालेज शमसाबाद का प्रबन्धक व उसकी कमेटी को एबी इंटर की कमेटी घोषित किया जबकि सत्यता यह थी कि शपथ पत्र 7 जनवरी 2019 को पैरा संख्या 2 में पूर्णतया असत्य कथन अंकित है संस्था प्रबंध समिति व वर्तमान प्रबंध समिति में कोई विवाद नही है|
नदीम नें आरोप लगाया की विजय गुप्ता ने फर्जी तरीके से अपने को एबी इंटर कालेज का प्रबन्धक नियुक्त कराकर कमेटी का नवीनीकरण कराया है| किदवई नगर थाना पुलिस नें विजय गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा राजेश यादव को दी गयी है|
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उनके ऊपर लगे सभी 
आरोप गलत लगें है| नदीम अहमद फारुखी नें पुलिस को गुमराह करके मुकदमा दर्ज कराया है| जाँच में सब साफ़ होगा|