हिस्ट्रीशीटर इजराईल पर कमालगंज में दर्ज है 21 मुकदमे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात मौत के घाट उतारे गये हिस्ट्रीशीटर इजराईल पर कमालगंज थाने के साथ ही कन्नौज व जीआरपी फर्रुखाबाद में लूट व डकैती सहित दर्जनों मामले दर्ज है| अकेले कमालगंज में ही उसका लम्बा अपराधिक इतिहास है|
कमालगंज की हिस्ट्रीशीट के अनुसार इजराईल न्यायालय से फरार आरोपी था| उसकी हिस्ट्रीशीट बीते आठ वर्ष पूर्व 3 फरवरी 2010 में कमालगंज थाने में खोली गयी थी| उसके ऊपर कमालगंज में कुल 21 मुकदमें दर्ज है| जिसमे चोरी, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास,25 आर्म्स एक्ट (अबैध हथियार रखना ) के मुकदमे दर्ज थे| पुलिस इजराईल पर लगभग तीन बार गुंडा एक्ट के साथ ही मिनी गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्यवाही कर चुकी है| पुलिस ने अनुसार उसके ऊपर कमालगंज थाने में दर्ज 21 मुकदमो के साथ ही जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज, कन्नौज व जीआरपी फर्रुखाबाद में लूट व डकैती के गम्भीर मामले दर्ज थे|
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी पर 21 मुकदमे दर्ज थे| उसके पास से जेब में एक पर्स मिला| जिसमे कई मोबाइल नम्बर व कुछ महिलाओं की फोटो मिली है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| जो दोषी होगा उसी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|