सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ सपा देगी निंदा प्रस्ताव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: बीते दिन भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा जिला पंचायत का निरीक्षण किया था| सपा का आरोप है कि सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानदेवी कठेरिया के खिलाफ जो शब्दों का प्रयोग किये वह गलत है| इसके विरोध में समाजवादी पार्टी जल्द जिलाधिकारी को सांसद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेगी|
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित जनेश्वर मिश्र की 86 वीं जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने की| उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने पूरे जीवन ही समाजवादी पार्टी के लिये संघर्ष किया| उन्होंने कहा की इस बार बूथ कमेटी में गडबड नही हो सकता| क्योंकि इस बार आधार कार्ड व वोटर कार्ड लिया जा रहा है|पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि 1963 के लोकसभा चुनाव में डॉ० लोहिया की प्रत्याशी थे| उनकी जीत का श्रेय जनेश्वर मिश्र को जाता है| उन्होंने कहा कि सांसद मुकेश राजपूत जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये अपशब्द बोले उसके खिलाफ सपा जिलाधिकारी को निंदा प्रस्ताव देगी|
सचिन सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव आने वाला है| पार्टी किसी को भी टिकट ने हम सभी को एक जुट होकर उसके लिये मेंहनत करनी है| आगामी लोकसभा में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ेगी| उन्होंने जनेश्वर मिश्र पर भी विचार रखे| पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, सुबोध यादव, मुन्ना यादव, चेयरमैंन हरीश यादव, जितेन्द्र यादव जीतू आदि ने विचार व्यक्त किये|
इस दौरान जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, मनमोहन मिश्रा,सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, रामजी वाजपेयी,कल्लू यादव आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|