अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सड़क किनारे जा रहे अधेड को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल तेज कर दी |
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी 50 वर्षीय वीर सहाय गाँव के ही निकट नारायन पुर गढिया में सड़क किनारे जा रहे थे| उसी समय किसी अज्ञात वाहन नें उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वीर सहाय की मौत हो गयी| पुलिस नें शव को सीएचसी पंहुचाया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नही चला है| जाँच की जा रही है|