जनेश्वर मिश्र से सभी को प्रेरणा लेनें की जरूरत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजपार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द गुप्ता नें छोटे लोहिया की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे कहा की श्री मिश्रा जैसा नेता बमुश्किल ही मिलता है | अध्यक्षता राममुरारी शुक्ला नें की |
शहर के बढ़पुर स्थित प्रयाग नारायण हास्पिटल स्थित लोक अधिकार मंच के कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती आयोजित हुई | अध्यक्षता कर रहे लोग अधिकार मंच के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द गुप्ता नें कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र महान स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों, पिछड़ों, दबे, कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने समाजवादी व्यवस्था को देश में लागू करके महान कार्य किया है। कहा कि जनेश्वर मिश्र ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही देख लिया था। वे मानव मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। कहा कि छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने गरीबों व किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष किया| इस मौके पर पियूष शुक्ला, जगत नारायण, राहुल शुक्ला, युवराज सिंह आदि है|