सपा ने जयंती पर छोटे लोहिया को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के आवास विकास स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे उनके आदर्शों पर चलनें का सभी नें संकल्प लिया|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे अर्थों में एक जननेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। जनेश्वर मिश्र शोषित, पीड़ितों के मसीहा थे। लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी और समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य किया। उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम पार्टी और समाज को मजबूत कर सकते हैं। नेताओं ने कहा कि उन्होंने कई युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा। एक शिक्षक व अभिभावक की तरह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत दी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। उन्सहोंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम से एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाने का काम किया था| हम सभी को मिश्र जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवाद को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए| उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेकर जायें की 2024 में हम सब सपा के प्रत्याशी को जितायेंगे| इस दौरान प्रभारी सपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सह प्रभारी जिला सचिव धीरज मिश्रा, अरवेश चतुर्वेदी, मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव आदि नें भी विचार रखे| बाबू करण सिंह, रजत क्रांतिकारी, बेचेलाल यादव, नीलम सिंह चौहान, सुरेंद्र यादव, शिवम यादव व शिवम मिश्रा रहे|