एडीजी नें भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लेग मार्च

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: एडीजी नें नगर में फ्लेग मार्च निकाल अपराधियों के जहन में खौफ पैदा करने का प्रयास किया| वही आम जनता से सीधे रूबरू हुए|
एडीजी प्रेम प्रकाश सबसे पहले फतेहगढ़ निरीक्षण भवन पंहुचे| वहां पुलिस अधिकारीयों से वार्ता के बाद वह नगर के लाल दरवाजे पंहुचे| जंहा से उन्होंने एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के साथ पैदल गस्त किया | जगह-जगह उन्होंने व्यापारियों से भेट कर उनके हाल-चाल लिए| इसके साथ ही पुलिस कर्मियों नें बिना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों को अपने कब्जे में कर कोतवाली भेजा| इसके साथ ही एडीजी नें बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहे लोगों को सीट बेल्ट लगाने की नसीहत दी| इसके साथ ही उन्होंने डायल 100 बाइक का हूटर ना बजने पर नाराजगी व्यक्त की| अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ मन्नी लाल गौड़ आदि रहे|